Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालकों...

जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालकों की मौत

3
0

आकाशवाणी.इन

जांजगीर-चांपा, 28 मार्च 2026/ जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरपा गांव में आज शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरेठी निवासी मनोज केवट (35) एक बच्चे के साथ अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। वहीं नकटीडीह निवासी पीयूष टार्जन (20) अपने 14 वर्षीय साथी के साथ पास के गांव करन्नौद घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई.

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक चालकों मनोज केवट और पीयूष टार्जन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे दोनों बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर इशारा करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here