Home छत्तीसगढ़ सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चौंकाने वाली वजह आई सामने…

सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चौंकाने वाली वजह आई सामने…

11
0

आकाशवाणी.इन

सक्ती, 30 मार्च 2026/ जिला सक्ती से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मालखरौदा पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी महज 6 घंटे में सुलझा ली है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूरा मामला ग्राम बंदोरा का है, जहां 28 मार्च की सुबह राहुल कुर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने पहले कपड़े से गला घोंटा और फिर ईंट के टुकड़े से सिर, चेहरा और माथे पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के मार्गदर्शन में टीम ने तत्काल जांच शुरू की। गहन पड़ताल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेहियों इंद्र कुमार गबेल और नारायण यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि पैसे को लेकर विवाद, मोबाइल का फेस लॉक खोलने और चोरी की शंका के चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कपड़ा और ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

मालखरौदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है, वहीं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता भी सामने आई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here