Home छत्तीसगढ़ शहर का सबसे किफायती अस्पताल एमजेएम अब बना कैशलेस : 1500 रुपये...

शहर का सबसे किफायती अस्पताल एमजेएम अब बना कैशलेस : 1500 रुपये में CT स्कैन, आयुष्मान कार्ड और हेल्थ इंश्योरेंस से न्यूरो, मेडिसिन, स्त्री रोग समेत सभी उपचार निःशुल्क

5
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा। शहर में सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की तलाश अब खत्म होती नजर आ रही है। मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल ने खुद को न सिर्फ किफायती बल्कि पूरी तरह कैशलेस इलाज केंद्र के रूप में स्थापित कर लिया है। अब आयुष्मान कार्ड और विभिन्न हेल्थ इंश्योरेंस योजनाओं के माध्यम से मरीजों को न्यूरो, मेडिसिन, स्त्री रोग सहित कई गंभीर बीमारियों का इलाज निःशुल्क मिल रहा है.

एमजेएम हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को बिना किसी खर्च के भर्ती से लेकर ऑपरेशन और दवाइयों तक की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही टीपीए और अन्य इंश्योरेंस कंपनियों से जुड़े मरीजों को भी कैशलेस उपचार का लाभ मिल रहा है, जिससे इलाज के दौरान जेब पर बोझ नहीं पड़ता.

अस्पताल में न्यूरो (मस्तिष्क रोग), जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, ऑर्थोपेडिक्स जैसी सभी प्रमुख सेवाएं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं। गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट भी पूरी तरह सक्रिय है, जहां 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में उपचार होता है.

एमजेएम हॉस्पिटल को शहर का सबसे किफायती अस्पताल इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यहां सबसे कम दरों पर बेड चार्ज, पैथोलैब समेत CT स्कैन (हेड) मात्र 1500 रुपये में किया जा रहा है, जो अन्य संस्थान के मुकाबले काफी सस्ता है। इसके अलावा पैथोलॉजी, एक्स-रे, सोनोग्राफी और डायलिसिस जैसी सुविधाएं भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं.

100 बेड की क्षमता वाले इस आधुनिक अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 24×7 इमरजेंसी सेवा, ट्रामा एम्बुलेंस सुविधा और तेज़ जांच व्यवस्था उपलब्ध है, जिससे मरीजों को तुरंत और प्रभावी इलाज मिल रहा है.

अस्पताल के डायरेक्टर Dr. Prince Jain ने बताया,
“हमारा उद्देश्य है कि कोरबा के हर व्यक्ति को बिना आर्थिक परेशानी के बेहतर इलाज मिल सके। आयुष्मान योजना और इंश्योरेंस के माध्यम से हम अधिक से अधिक लोगों को कैशलेस और निःशुल्क उपचार देने का प्रयास कर रहे हैं.

नया बस स्टैंड के पास, विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित एमजेएम हॉस्पिटल अपनी लोकेशन, कम लागत और बेहतर सेवाओं के कारण तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। शहर ही नहीं, आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में मरीज यहां पहुंच रहे हैं.

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एमजेएम हॉस्पिटल ने यह साबित कर दिया है कि बेहतर इलाज अब महंगा नहीं, बल्कि हर किसी की पहुंच में हो सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here