Home छत्तीसगढ़ CG BREAKING : मुंहआ बीनने गए 55 वर्षीय बुजुर्ग पर हाथी का...

CG BREAKING : मुंहआ बीनने गए 55 वर्षीय बुजुर्ग पर हाथी का हमला, मौके पर मौत; क्षेत्र में दहशत

13
0

आकाशवाणी.इन

पेंड्रा, 03 अप्रैल 2026/ जिले के मरवाही वन मंडल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां महुआ बीनने जंगल गए एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की हाथी के हमले में मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है.

जानकारी के अनुसार, मरवाही वन मंडल अंतर्गत मरवाही वन परिक्षेत्र के सिवनी बीट स्थित डडिंया जंगल में ग्राम डड़िया निवासी त्रिलोचन सिंह श्याम (55 वर्ष), पिता अंगद सिंह श्याम, सुबह महुआ संग्रह के लिए गए हुए थे। इसी दौरान जंगल में मौजूद एक अकेले दो दांत वाले नर हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई.

बताया जा रहा है कि उक्त हाथी एक अप्रैल को कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के पसान क्षेत्र से निकलकर दो अप्रैल को मरवाही वन मंडल में प्रवेश किया था। जंगल के विभिन्न हिस्सों से होते हुए शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे यह डडिंयाडोंगरी जंगल पहुंचा, जहां यह घटना घटी.

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। सिवनी बीट के वनरक्षक शाहिद खान, ग्राम पंचायत पोंडी के सरपंच हेमचंद मरावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए.

वन विभाग के अनुसार, हाथी अभी भी घटनास्थल के समीप कक्ष क्रमांक 2093 के आसपास मौजूद है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। विभाग ने लोगों को सख्त निर्देश जारी करते हुए दिन और रात के समय जंगल में महुआ बीनने, लकड़ी लेने या अन्य कार्यों के लिए न जाने की अपील की है। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है.

वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को लगातार सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here