Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला इकाई कोरबा का निर्वाचन 11 अप्रैल को शिक्षक...

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला इकाई कोरबा का निर्वाचन 11 अप्रैल को शिक्षक सदन में

4
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला इकाई कोरबा का निर्वाचन दिनांक 11 अप्रैल 2026 को शिक्षक सदन, कोरबा में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। संभागीय अध्यक्ष डॉ तरूण सिंह राठौर के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन संभागीय सचिव श्री प्रमोद हंसराज द्वारा निर्वाचन अधिकारी के रूप में किया जाएगा। वहीं जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष डॉ.रविन्द्र द्विवेदी सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे.
इस जिला ईकाई के निर्वाचन में जिले के सभी विकासखंड एवं तहसील इकाइयों के पदाधिकारी मतदाता के रूप में भाग लेंगे.
निर्वाचन की निष्पक्षता एवं सुचारू संचालन हेतु विशेष पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय सचिव डॉ. भुवनेश्वर देवांगन, संभागीय अध्यक्ष डॉ. तरुण सिंह राठौर एवं संभागीय संगठन मंत्री शंकरदयाल साव उपस्थित रहेंगे.
जिला अध्यक्ष मानसिंह राठिया ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मठ, जुझारू शिक्षक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर निर्वाचन को सफल बनाने की अपील की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here