आकाशवाणी.इन
रायपुर, 25 अप्रैल 2026/ अभनपुर राजिम मार्ग में एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार नाबलिक लड़के को टक्कर मार दी जिससे नाबालिक लड़के की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार नाबालिग को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। मृतक की उम्र 13 वर्ष बताई जा रही है। बता दे की अभनपुर से कठिया मोड़ पर लंबे समय से गांव वालो के द्वारा डिवाइडर बनने की मांग की जा रही थी.
डिवाइडर नहीं बनने के कारण आय दिन उस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, और मामले की जाँच शुरू कर दी है। बड़ा सवाल यह भी है कि इतनी छोटी उम्र में बाइक मुख्य मार्ग पर चला रहा था.