Home छत्तीसगढ़ CG: अनियंत्रित बस के पलटने से यात्री का हाँथ कटा, चालक भी...

CG: अनियंत्रित बस के पलटने से यात्री का हाँथ कटा, चालक भी घायल…

3
0

आकाशवाणी.इन

कोण्डागांव, 25 अप्रैल 2026/ शनिवार तड़के सवारी से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस चालक और 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर घायलों में एक यात्री का हाथ काटकर शरीर से अलग हो गया है। हादसा सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर घोड़ागांव चिलबहार नाला के पास हुआ है.

जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 4 बजे रायपुर से जगदलपुर होते हुए जयपुर (ओडिशा) जा रही दुबे ट्रेवलर की बस सीजी 04 ईए 4882 सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर घोड़ागांव चिलबहार नाला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है। प्रारंभिक आशंका है कि, तड़के सुबह बस के सामने अचानक कोई जानवर आ जाने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। चालक की गंभीर स्थिति के चलते इस आशंका की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। हादसे में घायल यात्रियों में नवीन, अशद और बस चालक रोशन साहू शामिल हैं.

इनमें नवीन का हाथ कटकर अलग हो गया, जिसे दिल्ली निवासी बताया जा रहा है, हालांकि नवीन के पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तीनों घायलों का जिला अस्पताल कोण्डागांव में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीयों के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here