Home छत्तीसगढ़ BREAKING NEWS: घरेलू विवाद से परेशान युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, दो...

BREAKING NEWS: घरेलू विवाद से परेशान युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया

12
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 27 अप्रैल 2026/ जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल पारा (समेरा) गांव में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केवल सिंह (24 वर्ष) पारिवारिक विवाद से आहत होकर गांव के समीप स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। घटना सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना पसान थाना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। पुलिस और ग्रामीणों द्वारा लगातार समझाइश दी जाती रही, लेकिन युवक लंबे समय तक टावर पर डटा रहा, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा.

करीब दो घंटे तक चले प्रयास और समझाइश के बाद आखिरकार दोपहर लगभग 1 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के बाद युवक को सुरक्षित हिरासत में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

समय रहते पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता से एक गंभीर हादसा टल गया, जिससे गांव में राहत का माहौल है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here