आकाशवाणी.इन
कोरबा, 28 अप्रैल 2026/ पावर हब के नाम से देश में ख्याति प्राप्त करने वाला CSPDCL अपने ही कॉलोनी में कर्मचारियों को बिजली आपूर्ति नही कर पा रहा है, कैलाश विहार में 24 घंटे से बिजली बंद है, यह सिलसिला 25 अप्रैल से लगातार जारी है. इस भीषण गर्मी में कूलर पंखा बगैर रह पाना कोई जंग लड़ने से कम नही, हालात यह है कि 29 अप्रैल को भी बिजली आपूर्ति बहाल हो पायेगा या नही कुछ कहा नही जा सकता.
बताया जा रहा है कि पिछले चार दिन से ट्रांसफार्मर खराब है और डिस्ट्रिब्युशन कार्यालय में भी ट्रांसफार्मर नही है इसलिए यह स्थिति निर्मित हो रही है जिसका खामियाजा सिर्फ और सिर्फ छोटे कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है. बिजली बंद होने से चुभती जलती गर्मी से महिला, बच्चे, बड़े बुजुर्ग सब परेशांन हैं और रात बिताने के लिए घर को ताला बंद कर अपने रिश्तेदारों की शरण में हैं.
बहरहाल अधिकारियों के आवासों में निरंतर बीजली आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है और एसी कमरे में ठंढी हवा का आनंद ले रहे हैं, और अधिकारियों को पदोन्नति से नवाज़ा जा रहा है, बीजली आपूर्ति ठप होने से गर्मी सहित अनेक परेशानियों से गुजर रहे हैं. जिम्मेदार अधिकारियों को प्रबंधन के कर्मचारियों की इस तखलिफ् से कोई सरोकार नही, कर्मचारियों की कॉलोनी में बिजली आपूर्ति कब बहाल होगी यह कह पाना मुश्किल है.