Home छत्तीसगढ़ सूने मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.80 लाख के...

सूने मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.80 लाख के जेवर और बाइक बरामद

1
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 29 अप्रैल 2026/ जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और एक मोटरसाइकिल सहित करीब 2.80 लाख रुपए का सामान बरामद किया है.

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिलेभर में लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बालकोनगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की.

प्रकरण के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को प्रार्थी कमरे आलम ने थाना बालकोनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके चाचा शादी समारोह में शामिल होने बिहार गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी रकम चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 200/2024 के तहत संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी और चोरी गए सामान की बरामदगी के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई.

जांच के दौरान पुलिस ने अमित देवांगन उर्फ मिथलेश देवांगन (26 वर्ष), राकेश कुमार बघेल उर्फ राका (21 वर्ष) और राकेश कुमार सोनी (37 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। साथ ही चोरी के जेवर खरीदने वाले आरोपी के पास से भी आभूषण बरामद किए गए। कुल मिलाकर 2 लाख 80 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है.

पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी युवराज तिवारी, उप निरीक्षक अजय सिंह, उप निरीक्षक माखन लाल पात्रे, आरक्षक अनिल साहू, आरक्षक गजेन्द्र राजवाड़े सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here