Home छत्तीसगढ़ कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: दो दिन में 76 वारंटी गिरफ्तार, “सजग...

कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: दो दिन में 76 वारंटी गिरफ्तार, “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान में ताबड़तोड़ कार्रवाई

2
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 29 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने महज दो दिनों में 76 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इनमें 26 स्थायी वारंटी और 50 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं.

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के सख्त निर्देशों के बाद जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा) नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी अनुभागों के अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

अभियान के तहत 27 और 28 अप्रैल 2026 को कोरबा पुलिस ने सघन दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया। 27 अप्रैल को 7 स्थायी वारंटी और 19 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए, जबकि 28 अप्रैल को 19 स्थायी वारंटी और 24 गिरफ्तारी वारंटी पर कार्रवाई की गई.

इस तरह कुल 76 वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी वारंट के बावजूद फरार थे और उनकी लगातार निगरानी के बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर उन्हें पकड़ा गया.

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध या अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आगे भी अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here