Home छत्तीसगढ़ कोरबा में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने पिता की ईंट से हमला कर...

कोरबा में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने पिता की ईंट से हमला कर की हत्या, किशोर न्याय बोर्ड में पेश

17
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 30 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधि से संघर्षरत बालक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना थाना उरगा क्षेत्र की है, जहां घरेलू विवाद के चलते हुए इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय मृतक का अपने बेटे के साथ घरेलू बातों और पैसों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बालक ने अपने पिता के सिर और चेहरे पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.

घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल को जिला चिकित्सालय कोरबा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान 7 अप्रैल 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की.

मर्ग डायरी प्राप्त होने के बाद पुलिस ने 28 अप्रैल 2026 को थाना उरगा में अपराध क्रमांक 257/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला पंजीबद्ध किया और विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ की, जिसमें उसने घटना को स्वीकार किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद किया गया.

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी बालक को 29 अप्रैल 2026 को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया है। मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है.

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस घटना ने पारिवारिक विवादों के गंभीर परिणामों को एक बार फिर उजागर कर दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here