Home छत्तीसगढ़ CG CRIME NEWS: ऑपरेशन शंखनाद का असर, कुख्यात गौ तस्कर रब्बुल खान...

CG CRIME NEWS: ऑपरेशन शंखनाद का असर, कुख्यात गौ तस्कर रब्बुल खान ने किया सरेंडर

4
0

आकाशवाणी.इन

रायगढ़, 30 अप्रैल 2026/ रायगढ़ पुलिस द्वारा गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शंखनाद का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से सामने आने लगा है। लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात गौवंश तस्कर रब्बुल खान आखिरकार पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते सरेंडर करने पर मजबूर हो गया। सरेंडर के बाद लैलूंगा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान ने तस्करों की गतिविधियों पर कड़ा शिकंजा कसा है। आरोपी रब्बुल खान के खिलाफ वर्ष 2023 में एक और 2026 में दो गौ तस्करी के मामले दर्ज हैं। वह लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। थाना प्रभारी गिरधारी साव ने फरवरी में इसी गिरोह के सदस्य देवानंद यादव को 16 गौवंश के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार रब्बुल खान की तलाश में जुटी थी.

दबाव बढ़ने और छिपने के सभी रास्ते बंद होने के बाद आरोपी ने अंततः आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गौ तस्करी का धंधा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। पुलिस इसे न केवल कानूनी बल्कि नैतिक सफलता भी मान रही है। ऑपरेशन शंखनाद अब अपराधियों के मन में भय और सुधार दोनों का संदेश देने में सफल होता दिख रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here