Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 से...

जांजगीर-चांपा में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 से ज्यादा घायल, जांच में जुटी पुलिस

56
4

आकाशवाणी.इन

जांजगीर-चांपा, 03 मई, 2026/ छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना में लगभग 15 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

यह घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कन्नौद के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बस कोरबा से सरायपाली की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

फिलहाल बस के अनियंत्रित होने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.

4 COMMENTS

  1. बस पलटने की खबर पढ़कर मन बहुत उदास हो गया, घायल यात्रियों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ। ऐसी दुर्घटनाओं में अक्सर ड्राइवर की थकान या ओवरलोडिंग सामने आती है। पुलिस की जांच में जल्द से जल्द सच्चाई सामने आए, यही उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here