Home छत्तीसगढ़ रायपुर में पत्रकार पर हेलमेट से हमला: 10 हजार की मांग के...

रायपुर में पत्रकार पर हेलमेट से हमला: 10 हजार की मांग के बाद मारपीट, आरोपी बजरंग चौहान गिरफ्तार

4
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर, 04 मई 2026/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकार पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोल बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्रकार शांतनु राय से 10 हजार रुपये की जबरन मांग की और विरोध करने पर हेलमेट से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बजरंग चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, घटना 2 मई की सुबह करीब 4:00 से 4:30 बजे के बीच जी.ई. रोड स्थित कुसुमताई दाबके स्कूल के सामने हुई। पत्रकार शांतनु राय अपने काम से लौट रहे थे, तभी उनका साइकिल रिक्शा से हल्का टकराव हो गया। इसी बात को लेकर आरोपी ने विवाद शुरू कर दिया.

आरोप है कि बजरंग चौहान ने पत्रकार को रोककर जबरन 10,000 रुपये की मांग की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जब पत्रकार ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी ने पास में रखे हेलमेट से उनके चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए.

सूचना मिलते ही गोल बाजार और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

रायपुर पुलिस ने कहा है कि पत्रकारों और आम नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here