Home छत्तीसगढ़ मनमानी पार्किंग से जाम, कई गाडिय़ां लॉक

मनमानी पार्किंग से जाम, कई गाडिय़ां लॉक

2
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 05 मई 2026/ ट्रैफिक पुलिस ने गाडिय़ों की मनमानी पर फिर कार्यवाही की। पाम मॉल और विशाल मेगा मार्ट के सामने सडक़ पर गाडिय़ों को पार्क करने पर पुलिस ने लॉक लगा दिया। ऐसे मामलों में पेनाल्टी वसूली गई।
पावर हाउस रोड से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक अवैध पार्किंग की समस्या के कारण बार-बार जाम लग रहा है। यही समस्या ट्रांसपोर्ट नगर से सीएसईबी चौक के रास्ते में है। तुलसी ऑटो के नजदीक एक होटल की वजह से बड़ी संख्या में चारपहिया गाडिय़ों की पार्किंग सडक़ की रेलिंग से लेकर कई दुकानों के सामने हो रही है जिससे समस्याएं बन रही है। वहीं पाम मॉल के सामने कई बार कार्यवाही के बाद भी गाड़ी मालिकों की मनमानी पर लगाम नहीं लग सकी है। इसके चक्कर में इस व्यस्त रोड पर जाम के कारण आम जनता को हलाकान होना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे मामलों में फिर से गाडिय़ों को लॉक कर दिया। डीएसपी डीके सिंह और टीआई तेज यादव के नेतृत्व में शारदा विहार क्रासिंग से लेकर पुराना बस स्टैंड और नेताजी चौक क्षेत्र में पुलिस ने कार्यवाही की। विशाल मेगा मार्ट के पास भी अभियान चला। ट्रैफिक स्टाफ रामनारायण रात्रे, ईश्वर लहरे, मेहमान कुर्रे, सुशांत और चंद्रा की टीम यहां पर सक्रिय रही। पुलिस ने कहा कि आगे भी कार्यवाही की जाएगी.

पार्किंग के बिना ही खुला विशाल मेगा मार्ट
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बड़े व्यवसायिक संस्थान के रूप में विशाल मेगा मार्ट को खोल दिया गया। रोज हजारों की संख्या में लोगों के यहां आने के साथ काफी वाहनों की आवक भी होती है। जिस रास्ते पर मेगा मार्ट संचालित हो रहा है वह ट्रांसपोर्ट नगर चौक से स्टेडियम की ओर जाने वाला व्यस्त इलाका है। लोगों की गाडिय़ों की पार्किंग के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है ऐसे में सैकड़ों गाडिय़ां सडक़ पर ही खड़ी होती है जिससे व्यवस्था बाधित होती है। जनता का कहना है आखिर ऐसे संस्थानों में पार्किंग की सुनिश्चितता देखने का काम नगर निगम जैसी एजेंसी ने क्यों नहीं की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here