आकाशवाणी.इन
18 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। हादसे में एक महिला यात्री की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जगदलपुर में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार सुबह करीब 3 बजे अचानक से बस पलट गई।जगदलपुर में नेशनल हाईवे-30 पर बस पलटने से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई.
रॉयल ट्रेवल्स की बस में 30 यात्री सवार थे
रायपुर से जगदलपुर के लिए निकली रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस में 30 यात्री सवार थे। हादसे के वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। इसी बीच ड्राइवर की भी झपकी लगी और बस सड़क से नीचे उतरी और पलट गई। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्रियों ने खुद को संभालते हुए अन्य यात्रियों को बस ने निकाला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया.
रॉयल ट्रेवल्स की बस में 30 यात्री सवार थेरायपुर से जगदलपुर के लिए निकली रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस में 30 यात्री सवार थे। हादसे के वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। इसी बीच ड्राइवर की भी झपकी लगी और बस सड़क से नीचे उतरी और पलट गई। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्रियों ने खुद को संभालते हुए अन्य यात्रियों को बस ने निकाला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया.