Home छत्तीसगढ़ वीडियो 👉ड्रिंक & ड्राइव ; अनियंत्रित कार HTPP के रिटर्न केनाल में...

वीडियो 👉ड्रिंक & ड्राइव ; अनियंत्रित कार HTPP के रिटर्न केनाल में जा समाई, कार में सवार दोनों को आई मामूली चोंट,

67
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 22 मई 2026/ शहर में इन दिनों ड्रिंक & ड्राइव की  वजह से अधिक सड़क हादसे हो रहे रहे हैं, इन हादसों को रोकने के लिए जिला पुलिस लगातार मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान चला रही है, हादसों को देखते हुए भी लोग सबक नही ले रहे हैं, और नशे में वाहन चलाने से बाज नही आ रहे. जानकारी के अनुसार ड्रिंक & ड्राइव का ताजा मामला 22 मई शुक्रवार शाम तकरीबन चार बजे सामने आया है, जहाँ  दर्री थाना अंतर्गत HTPP के VIP गेस्ट हाउस रिटर्न केनाल के रास्ते से गुजर रही कार क्रमांक CG 06 0549 में दो युवक सवार थे, जिनके द्वारा ड्रिंक करके ड्राइव किया जा रहा था, नशे की हालत में चालक से कार संभल नही पाई और अनियंत्रित होकर सीधे नहर मे जा गिरी, दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर कैनाल के दूसरे छोर मे बसी बस्ती से लोग भागकर सड़क मे आये तो देखा की कार नहर मे गिर गई है और कार से दो लोग निकलकर बाहर आने का प्रयास कर रहे हैं, दुर्घटना मे दोनों कार सवार को मामूली चोटें आई है. जब यह दुर्घटना घटी तब प्रगति नगर मुख्य मार्ग पर यातायात पुलिस द्वारा ड्रिंक & ड्राइव करने वालों की सघन जांच की जा रही थी. घटना की कवरेज करते समय मीडिया कर्मी के मोबाइल को नशे मे धुत चालक ने बलपूर्वक पकड़ लिया और कवरेज करने से मना करने लगा. कवरेज करने से रोकने का वीडियो भी मीडिया कर्मी के पास मौजूद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here