Home छत्तीसगढ़ कोरबा में बिजली विभाग की अनदेखी बनी जानलेवा, करंट लगने से सांड...

कोरबा में बिजली विभाग की अनदेखी बनी जानलेवा, करंट लगने से सांड की दर्दनाक मौत

10
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 04 जून 2026/ जिले में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शहर के व्यस्त कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग पर बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक सांड की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे लगे एक बिजली खंभे में अचानक करंट प्रवाहित हो रहा था.

इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक सांड खंभे के संपर्क में आ गया और तेज करंट की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांड काफी देर तक तड़पता रहा और खंभे से चिपका रहा। समय पर बिजली आपूर्ति बंद नहीं होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के दौरान मौजूद स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार फोन लगाया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की.

बाद में स्थानीय लोगों के प्रयास से बिजली सप्लाई बंद कराई गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और सांड की जान नहीं बचाई जा सकी।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि विभाग के कर्मचारी समय पर सक्रियता दिखाते और तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर देते तो मवेशी की जान बच सकती थी.

लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग की उदासीनता और लापरवाही के कारण लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले पंप हाउस क्षेत्र में भी करंट लगने से एक भैंस की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here