Home छत्तीसगढ़ BIG BREAKING : अवैध शराब परिवहन करते महिला ने नदी में लगाई...

BIG BREAKING : अवैध शराब परिवहन करते महिला ने नदी में लगाई छलांग, हुई मौत, आबकारी विभाग अभी भी नींद में…

173
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 06 जून 2026/ नदी के रास्ते अवैध महुआ शराब तस्करी करने के दौरान एक महिला ने नदी मे छलांग लगा दी और उसकी मृत्यु हो गई, आकाशवाणी.इन न्यूज़ अवैध शराब की बिक्री पर लगातार खबर वायरल कर रहा है, इसके बाद भी आबकारी विभाग की नींद नही टूटी है, शराब तस्करी करते महिला की मौत का ये खबर भी आकाशवाणी.इन न्यूज़ ही वायरल कर रहा है, जानकारी के मुताबिक दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवागांव कला (झाबु) निवासी मृतका चंदन बाई अघरिया अवैध शराब का धंधा करने वाले, प्रेम साय अघरिया उर्फ कर्रु की धर्मपत्नी थी, शनिवार की शाम को नाव से नदी पार कर महुआ शराब गाँव लाया जा रहा था, इसी दौरान नदी के बीच मे ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से महिला ने छलांग लगा दी, और उसकी मौत हो गई. बीत  रात को ही मृतका का शव उनके निवास स्थान पर लाया गया है, 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस को इस घटना की सूचना नही दी गई है.

अवैध शराब की तस्करी और उससे जुड़े हादसों की यह घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। छत्तीसगढ़ और आसपास के ग्रामीण अंचलों में अवैध महुआ शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस लगातार धरपकड़ अभियान चलाती है. फिर भी उसका असर फीका ही रहता है.

नदी और टापू का सहारा: कोरबा के ग्रामीण इलाकों में शराब तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए नदी के तटों, जंगलों या दुर्गम टापुओं पर भट्ठियां लगाते हैं.
कड़ा कानून: अवैध शराब का परिवहन करना या उसे नाव के जरिए एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आबकारी अधिनियम के तहत गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में आता है. फिर भी अब तक इस दिशा मे आबकारी विभाग कार्यवाई नही के बराबर करती है, ज्ञात हो कि एक वर्ष के भीतर नाव मे शराब तस्करी का ऑन रिकार्ड दर्ज मामला शायद ही कोई होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here