Home कोरबा न्यूज़ सीबीएसई के 10वीं–12वीं प्राईवेट परीक्षा के भरे जा रहे हैं फॉर्म, एनआईओएस...

सीबीएसई के 10वीं–12वीं प्राईवेट परीक्षा के भरे जा रहे हैं फॉर्म, एनआईओएस के जरिए होती हैं परीक्षाएं

10
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम की 10वीं–12वीं परीक्षा में असफल विद्यार्थियों के लिए ओपन स्कूल की परीक्षाएं NIOS द्वारा आयोजित की जाती हैं, जिसके लिए फॉर्म भरने शुरू हो गए हैं.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं-12वीं की प्राइवेट और कंपार्टमेंट परीक्षाओं के एनआईओएस द्वारा फॉर्म जारी किए जाते हैं। इसके अलावा, जो छात्र नियमित (Regular) स्कूल नहीं जाना चाहते या परीक्षा में फेल/75% अंक सुधारना चाहते हैं, वे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) के जरिए भी अपनी 10वीं-12वीं की परीक्षा दे सकते हैं। CBSE और NIOS दोनों ही शिक्षा बोर्ड केंद्रीय स्तर पर पूर्णतः मान्यता प्राप्त हैं.

प्राइवेट परीक्षा के लिए पात्रता

जो छात्र पहले CBSE से 10वीं/12वीं फेल हो चुके हैं, कंपार्टमेंट आई हो, या अंक सुधारना (Improvement) चाहते हैं, वे प्राइवेट फॉर्म भर सकते हैं। या फिर 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण छात्र दो साल बाद 12वीं की परीक्षा में बैठ सकते हैं। यह बिल्कुल नियमित छात्रों के समान है और सभी विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में मान्य है.

एनआईओएस की परीक्षाएं साल में 2 बार अप्रैल/मई और अक्टूबर/नवंबर में होती हैं। इसमें एक और सुविधा दी जाती है, जिसके तहत यदि आपने CBSE में कुछ विषय पास कर लिए हैं, तो NIOS में उनके अंक ट्रांसफर हो जाते हैं और आपको केवल बचे हुए विषयों की परीक्षा देनी होती है.

CBSE प्राइवेट फॉर्म के लिए, अपने रोल नंबर और पिछले एडमिट कार्ड का उपयोग करके CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करें। NIOS प्रवेश और परीक्षा फॉर्म NIOS के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाते हैं

एनआईओएस (NIOS) में प्रवेश फॉर्म

अक्टूबर-नवंबर में परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया सामान्यतः गर्मियों में शुरू होती है और बिना विलंब शुल्क के फॉर्म 31 जुलाई तक भरे जाते हैं। इसी तरह अप्रैल-मई की परीक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया साल के अंत में (जैसे नवंबर-दिसंबर) शुरू होती है। अधिक जानकारी और फॉर्म भरने के लिए NIOS की आधिकारिक वेबसाइट देखें, और किसी भी तरह के मार्गदर्शन के लिए मोबाईल नंबर 62652 59393 पर संपर्क किया जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here