आकाशवाणी.इन
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी, नकाबपोश की करतूत सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही जांच
कोरबा, 23 जुलाई 2026/ जिले के दर्री थाना क्षेत्र में अंतर्गत जैलगांव चौक स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (चॉइस सेंटर) में चोरी की वारदात घटित हुई। बताया जा रहा हैं की चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और लॉकर तोड़कर करीब 35 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
संचालक अनूप दास दीवान ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह रोज की तरह सेंटर बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर का ताला भी टूटा हुआ था। जांच करने पर उसमें रखे करीब 35 हजार रुपये गायब मिले, जबकि अन्य सामान सुरक्षित था.
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर पहले शटर का ताला तोड़ता है, फिर कुंडी तोड़कर दुकान में प्रवेश करता है और चोरी की वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है।
मुख्य सड़क पर हुई वारदात
बताया जा रहा है कि चॉइस सेंटर मुख्य मार्ग पर स्थित है। वारदात के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी जारी थी, लेकिन चोर ने शातिराना अंदाज में चोरी कर फरार हो गया.
पुलिस कर रही जांच
दर्री पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.







