आकाशवाणी.इन
कोरबा, 23 जुलाई 2026/ औद्योगिक नगरी कोरबा के मीडिया जगत के लिए आज का दिन बेहद खास है। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (कार्यकाल 2026-28) का भव्य पद एवं गोपनीयता शपथ ग्रहण समारोह आज 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में आयोजित होने जा रहा है.
कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समारोह में प्रदेश भर से मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियां और जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव हैं भव्य समारोह के मुख्य अतिथि
कोरबा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन समेत कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। जिसमें सुश्री सरोज पाण्डेय (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा), जयसिंह अग्रवाल(पूर्व मंत्री), प्रेमचंद पटेल (विधायक, कटघोरा), फूलसिंह राठिया (विधायक, रामपुर), संजू देवी राजपूत (महापौर, कोरबा), पवन सिंह (अध्यक्ष, जिला पंचायत) एवं नूतन सिंह ठाकुर (सभापति, नगर निगम) की गरिमामयी उपस्थिति रहेंगी.
यह कार्यकारिणी लेगी पद और गोपनीयता की शपथ
समारोह में कोरबा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभालेंगे। जिसमें संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), नवाब हुसैन एवं आकाश शर्मा शामिल हैं.
रायपुर-बिलासपुर प्रेस क्लब समेत कई जिले के पत्रकार होंगे शामिल
कार्यक्रम रायपुर प्रेस क्लब, बिलासपुर प्रेस क्लब सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि कोरबा पहुंच रहे हैं। कोरबा प्रेस क्लब ने जिले के सभी नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं मीडियाकर्मियों से समारोह में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की है.
यूट्यूब पर लाइव प्रसारण, मोबाइल पर देख सकेंगे समारोह
बारिश या अन्य किसी कारण से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार नहीं पहुंच पाने वाले सम्माननीय सदस्यों और आमजन के लिए कोरबा प्रेस क्लब द्वारा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
कोरबा प्रेस क्लब के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इसके लिए कोरबा प्रेस क्लब के यूट्यूब चैनल पर जाकर सीधे कार्यक्रम से जुड़ें और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें.