Home छत्तीसगढ़ वाहन स्टैंड की आड़ में सजा था जुए का फड़, पुलिस ने...

वाहन स्टैंड की आड़ में सजा था जुए का फड़, पुलिस ने मारा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार…

10
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 24 जुलाई 2026/ वाहन स्टैंड की आड़ में सजे जुए के फड़ में पुलिस ने छापा मारकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी ड्राइवर बताए जा रहे हैं। पूरा मामला कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। मामला बुधवारी बाईपास मार्ग स्थित वाहन स्टैंड के पास का है। मानिकपुर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन स्टैंड की आड़ में कुछ लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 8 जुआरियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से करीब 18 हजार रुपये नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है.

घटना स्थल के आसपास शराब की खाली बोतलें और डिस्पोजल भी पड़े मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि वाहन स्टैंड के पास जुआ खेलने के साथ ही शराबखोरी भी की जाती थी। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने कार्रवाई की है। मौके से 8 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here