Home छत्तीसगढ़ HTPP का राखड़ पाइप फटने से भारी मात्रा में बह रही जहरीली...

HTPP का राखड़ पाइप फटने से भारी मात्रा में बह रही जहरीली राख

8
0

आकाशवाणी.इन

नवागांव झाबु ऐश डैम जाने वाली मुख्य लाइन टूटी, नदी-नाले और खेत प्रदूषित

विशेष संवाददाता, कोरबा: औद्योगिक नगरी कोरबा में स्थित हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPP) प्रबंधन की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। संयंत्र से निकलकर नवागांव झाबु स्थित ऐश डैम (Ash Dam) की ओर जाने वाली मुख्य राखड़ पाइपलाइन अचानक बीच रास्ते में बुधवार रात को फट गई। पाइपलाइन टूटने से लाखों गैलन जहरीला राखड़ युक्त पानी और गाद (Slurry) अत्यधिक दबाव के साथ बाहर निकल आया, जिसने देखते ही देखते आसपास के पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया.

नदी-नाले और प्राकृतिक जल स्रोत हुए प्रदूषित

ऐश डैम जाने वाली इस लाइन से बहा राखड़ का जहरीला मलबा सीधे तौर पर स्थानीय नदी-नालों और बरसाती नालियों में जा मिला है। इसके कारण पानी का रंग पूरी तरह से मटमैला और हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हसदेव नदी और उससे जुड़े सहायक नालों का जल स्तर दूषित होने से जलीय जीवों के जीवन पर संकट मंडराने लगा है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here