आकाशवाणी.इन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक
स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की स्वशासी समिति की बैठक आयोजित
कोरबा, 14 अगस्त 2026/ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, में स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित स्वशासी समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई.
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा महाविद्यालय में अकादमिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन की खरीदी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा इन आधुनिक जांच सुविधाओं का लाभ मरीजों को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी निर्धारित समय पर अपनी सेवाएं दें, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने चिकित्सालयो में होने वाली प्रत्येक डिलीवरी का ऑनलाइन रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आंकड़ों की ऑनलाइन एवं समयबद्ध एंट्री से सेवाओं की बेहतर मॉनिटरिंग के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायता मिलेगी.
बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय की अकादमिक व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने महाविद्यालय की अकादमिक आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, स्किल लैब तथा विद्यार्थियों की क्लीनिकल ट्रेनिंग से जुड़ी आवश्यकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। चिकित्सा महाविद्यालय में एनएमसी मापदण्डों के अनुरूप स्किल लैब की स्थापना एवं शैक्षणिक संसाधनों को सुदृढ़ करने से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में प्रस्तुत किए गए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा चिकित्सकीय सेवाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में अस्पताल में पार्किंग, मरीजों के परिजनों के लिए प्रतीक्षालय, सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाओं से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई.
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और स्वास्थय सेवाओं में सुधार का सीधा लाभ आम नागरिकों एवं मरीजों को मिले.
बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक, वित्तीय, चिकित्सकीय एवं अकादमिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव अमित कटारिया, राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन के प्रबंध निदेशक संजीव झा, कलेक्टर कुणाल दुदावत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के डीन डॉ. के.के. सहारे, डॉ. यू.एस. पैकरा, डॉ. गोपाल कँवर, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. आर.सी. पांडेय सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे.
I’ve been looking for a reliable place to play and this one really delivers. The interface is super smooth and the payouts are fast. Check it out at lucky97login505