आकाशवाणी.इन
कोरबा, 25 अगस्त 2026/ सावन के पावन अंतिम सोमवार के अवसर पर नगर निगम आवासीय परिसर स्थित श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर में 12 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर उन्हें द्वादश ज्योतिर्लिंगों के स्वरूप में प्रतिष्ठित करते हुए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महा रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया.
इस पावन धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, पूजन एवं अभिषेक कर सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की तथा भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया.
महा रुद्राभिषेक का आयोजन मंदिर के पुरोहित पंडित श्री नागेश्वर पुरी गोस्वामी जी, आशुतोषपुरी गोस्वामी, नागेंद्रपुरी गोस्वामी, दशनाम नागा संन्यासी श्री दिगंबर अखिलेश पुरी जी महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के शिष्य, के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया.

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव”, “जय भोलेनाथ” एवं “महामृत्युंजय महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सावन के अंतिम सोमवार को भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया.
आयोजन के सफल एवं शांतिपूर्ण संपादन में मंदिर समिति, श्रद्धालुओं एवं सहयोगीजनों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के मंगलमय जीवन, सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई.
Great variety of options here. I really appreciate how easy it is to navigate the site even if you are a beginner. pkbet55
A very clean and professional site. I appreciate how easy it is to deposit and withdraw funds without any hassle. bdu444 is legit.
Great vibes and a very stable platform. I have tried many others but this one feels more secure and professional. Join br898bet33