Home छत्तीसगढ़ मावली माता मंदिर पहाड़ पर चट्टानों के बीच दिखा तेंदुओं का जोड़ा…

मावली माता मंदिर पहाड़ पर चट्टानों के बीच दिखा तेंदुओं का जोड़ा…

1
0

आकाशवाणी.इन

कांकेर, 26 अगस्त 2026/ जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कोकानपुर स्थित मावली माता मंदिर पहाड़ पर तेंदुओं की मौजूदगी सामने आई है। पहाड़ की ऊंची चट्टानों के बीच तेंदुओं का एक जोड़ा घूमता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। तेंदुओं की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि मावली माता मंदिर पहाड़ के चट्टानी इलाके में तेंदुओं का जोड़ा दिखाई दिया। पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है.

लोगों को आशंका है कि भोजन और पानी की तलाश में तेंदुए आसपास के इलाकों में भी पहुंच सकते हैं।घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने लोगों से अकेले जंगल और पहाड़ी क्षेत्र की ओर नहीं जाने तथा तेंदुओं के दिखाई देने पर उनके करीब जाने या उन्हें छेड़ने से बचने की अपील की है।वन विभाग की टीम क्षेत्र में तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। तेंदुओं की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here