Home छत्तीसगढ़ KORBA BREAKING : पाली के दो आरक्षकों समेत 10 पुलिस कर्मियों को...

KORBA BREAKING : पाली के दो आरक्षकों समेत 10 पुलिस कर्मियों को हुआ तबादला

24
4

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 26 अगस्त 2026/ जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने चार प्रधान आरक्षकों व छह आरक्षकों सहित कुल 10 पुलिस कर्मियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। इस तबादला सूची में पाली थाना में पदस्थ वे दो आरक्षक नरेश बंजारे और रामकुमार चन्द्रा भी शामिल हैं जिनके विरुद्ध क्षेत्र से लगातार शिकायत पुलिस अधिकारियों को मिल रही थी। पिछले दिनों पाली नगर पंचायत क्षेत्र के एक पार्षद के रिश्तेदार पर आबकारी एक्ट के झूठे मामले में एफआईआर दर्ज करने तथा दुकान में जाकर बार-बार परेशान करने और धमकाने के मामले में शिकायत की गई थी.

एसपी के निर्देश पर कटघोरा एसडीओपी विजय राजपूत के द्वारा इस मामले में जांच की गई। हालांकि, जांच पड़ताल के दौरान शिकायतकर्ता पर लगातार इस बात का दबाव बनाया/बनवाया जाता रहा कि वह समझौता कर ले और अपनी शिकायत को वापस ले ले। लेकिन, मिल रही प्रताडऩा और उसके साथ हो रहे गलत बर्ताव से पीडि़त इतना आहत था कि उसने समझौता नहीं किया वह अपनी शिकायत पर अडिग रहा। अंतत: जांच के पश्चात पुलिस कप्तान ने पाली थाना के इन दोनों आरक्षक का तबादला श्यांग व लेमरू थाना कर दिया है। इसी तरह 8 अन्य पुलिस कर्मियों का भी तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है.

4 COMMENTS

  1. I have been trying a few different sites lately and this one really stands out. The interface is smooth and the payouts are fair. Definitely recommend vnxh88 to anyone looking for a reliable spot.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here