आकाशवाणी.इन
कोरबा, 06 सितंबर 2026/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहार में 5 सितंबर को भारत के दुसरे राष्ट्रपति, महान् शिक्षा विद, दार्शनिक डां सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस रुप में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। सर्व प्रथम राधाकृष्णन के तैल्यचित्र में माल्यार्पण व शारद वंदना से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षक दिवस की महत्ता को रेखांकित किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य लखनलाल डहरिया ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में महान व्यक्तित्वों एवं अपने आदर्शों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
व्याख्याता मानसिंह राठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि मनुष्य के जीवन में प्रथम गुरु माता-पिता होते हैं। इसके बाद शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के लिए सबसे अधिक चिंता करने वाले उनके शिक्षक होते हैं और जब विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं, तो शिक्षक स्वयं को सफल महसूस करते हैं.
श्री सुभाषचंद्र महतो व्याख्याता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक कक्षा में केवल पाठ्यक्रम का अध्यापन ही नहीं कराते, बल्कि अध्यापन से पूर्व विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार, नैतिक मूल्यों एवं जीवनोपयोगी बातें भी बताते हैं। विद्यार्थियों को इन बातों को ध्यानपूर्वक ग्रहण कर अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए.
वहीं श्री अमरसिंह खुराना व्याख्याता ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयां और मुसीबतें आएं, व्यक्ति को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकता है.
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए.
कार्यक्रम में व्याख्याता लखनलाल डहरिया, मानसिंह राठिया, सुभाषचंद्र महतो, गिरधारीलाल यादव,केबी निमजा, अमरसिंह खुराना, नेहा रानी राठौर, सरिता आर्मो,उपासना पाठक, विजय कुमार ठाकुर, प्रताप सिंह कंवर,हेमंत साहू, प्रमिला एक्का, कृष्णा दास महंत, मंजुलता सिंह, अमरेन्द्र प्रताप सिंह,शिवकुमार पटेल, हनुमान सिंह उर्रे, नमिता केरकेट्टा, नीरा,शनिराम, नत्थूराम आदि विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने में सहयोग करने वाले सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.
I’ve been looking for a reliable spot like this for a while. The interface is super smooth and the payouts are fast. Definitely recommending pkuk999 to my mates!