आकाशवाणी.इन
कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा 9 से 15 सितंबर 2026 तक जेसीआई वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष जेसीआई वीक की थीम “77 इयर्स ऑफ लीडरशिप – 7 डेज ऑफ एम्पावर” है। सात दिनों तक अलग-अलग थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी तारतम्य में समाज के मौन सितारे को सम्मानित करने की दिशा में नया और अनोखा कदम उठाया गया है, जिसके तहत आज कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के उपरांत जेसीआई की टीम ने कोरबा प्रेस क्लब के केयर टेकर गुणसागर महिलांगे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, और बताया गया कि ये हैं वो मौन सितारे, कार्यक्रम में अचानक खुद को मौन सितारे के रूप में सम्मानित होते हुए केयर टेकर की आँखें नम हो गई, जेसीआई टीम की इस अनोखी पहल की ऐसी सराहना हुई कि पुरा प्रेस क्लब तालियों की गडगड़ाहट से गूंज उठा.