Home ज्योतिष 12 सितंबर शनिवार का राशिफल: अद्भुत आर्थिक लाभ, बड़ी सफलता प्राप्ति के...

12 सितंबर शनिवार का राशिफल: अद्भुत आर्थिक लाभ, बड़ी सफलता प्राप्ति के साथ मीठी वाणी से मुश्किल काम भी संभल जायेंगे…

9
0

आकाशवाणी.इन

मेष राशि
आज आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। कारोबार से जुड़े लोगों को सामान्य दिनों से बेहतर लाभ मिलेगा। हालांकि, आज उधारी के लेन-देन से बचें और प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ वाद-विवाद करने से दूर रहें, छोटी बात भी तनाव बढ़ा सकती है।
उपाय: गाय को ताजी रोटी खिलाएं.

वृषभ राशि
करियर के लिहाज से आज बड़ी सफलता प्राप्ति का दिन है। रुके हुए व्यापारिक कार्य फिर से शुरू होंगे और नौकरी में मनचाहे ट्रांसफर के योग हैं। भूमि या वाहन की खरीदारी की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें.

मिथुन राशि
नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति (प्रमोशन) या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक रूप से नए विचार आएंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
उपाय: गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें.

कर्क राशि
कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यक्षमता की सराहना करेंगे। करियर में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी, लेकिन लव पार्टनर के साथ पुराने मुद्दों को लेकर बहस से बचें.

सिंह राशि
व्यापार विस्तार और नई योजनाओं पर काम करने के लिए समय बेहद अनुकूल है। आपका फोकस बैंकिंग और वित्तीय कार्यों पर रहेगा। दांपत्य जीवन में सकारात्मक और मधुर बदलाव आएंगे।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें.

कन्या राशि
आज आपकी राशि में चंद्रमा और बुध की युति होने से लाभ की स्थिति बहुत बेहतर रहेगी। नौकरी में टारगेट पूरे होने से प्रशंसा मिलेगी। समाज में आपका आकर्षण और प्रभाव बढ़ेगा।
उपाय: किसी जरूरतमंद को फल दान करें.

तुला राशि
आपकी मीठी वाणी से मुश्किल काम भी संभल जाएंगे। कागजी या रिसर्च के काम से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। हालांकि, अचानक अनचाही यात्रा या निजी काम पर धन खर्च होने के योग हैं।
उपाय: शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं और पीपल के नीचे तेल का दीपक जलाएं.

वृश्चिक राशि
आज अद्भुत आर्थिक लाभ का दिन है। पुराने निवेश या नए स्रोतों से धन का आगमन होगा। प्रेम और संतान पक्ष की स्थिति बेहद सुखद रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है।
उपाय: हरी वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा.

धनु राशि
कानूनी मामलों या कोर्ट-कचहरी में विजय मिलने के प्रबल संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सफलता मिलेगी। हालांकि, प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े फैसले लेने और अत्यधिक खर्चों से आज बचें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मकर राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे और धन लाभ होगा। व्यापार में विनम्रता बनाए रखने से बड़ा फायदा हो सकता है।
उपाय: शनि मंदिर में एक किलो चावल का दान करें.

कुंभ राशि
आज आपको उधार के लेन-देन से पूरी तरह बचना होगा नहीं तो धन फंस सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी भी तरह के मतभेद या विवाद में पड़ने से बचें।
उपाय: किसी गरीब अथवा असहाय व्यक्ति को भोजन कराएं.

मीन राशि
आज योजना बनाकर काम करने से करियर में लगातार उन्नति देखने को मिलेगी। जीवनसाथी से घरेलू तालमेल में पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय आ सकता है।
उपाय: भगवान गणेश की आराधना करें और मोदक का भोग लगाएं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here