आकाशवाणी.इन
कोरबा। अक्सर कहा जाता है कि “पर उपदेश कुशल बहुतेरे”, यानी दूसरों को नसीहत देना बहुत आसान होता है। कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों ऊर्जाधानी कोरबा के HTPP (HTPS) पश्चिम क्षेत्र के अस्पताल मोड़ पर देखने को मिल रहा है। यहाँ लोगों को सावधान रहते हुए सुरक्षित रखने के लिए लगाया गया ‘सावधान’ का सूचक बोर्ड खुद ‘विश्राम’ की मुद्रा में आ चुका है.

अस्पताल मोड़ एक ऐसा संवेदनशील इलाका है जहाँ से चौबीसों घंटे गाड़ियों की आवाजाही लगी रहती है। इस मार्ग से htpp के ज्यादातर अधिकारी भी गुजर हैं, राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना से बचाने के लिए प्रबंधन ने यहाँ सूचक बोर्ड लगाया है। लेकिन रख-रखाव के अभाव में यह बोर्ड अब खुद एक तरफ बुरी तरह झुक चुका है। स्थानीय लोग इसे देखकर चुटकी ले रहे हैं कि जो बोर्ड लोगों को दुर्घटनाओं से सावधान करने के लिए लगाया गया है, वह खुद दुर्घटना का शिकार हो गया है.
देखना होगा कि समाचार वायरल होने के बाद नींद में सोया हुआ संबंधित विभाग वर्षों से इस ‘विश्राम’ की मुद्रा वाले बोर्ड को कब तक ‘सावधान’ की मुद्रा में वापस लाता है.