👉छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण सहभागिता 👉25 सितंबर को प्रातः ठीक 11 बजे होगा सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम गान 👉गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा आयोजन
कोरबा।हम सभी गौरवान्वित एवं हर्षित हैं कि इस वर्ष सम्पूर्ण भारत वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है.
वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत की देशभक्ति, स्वाभिमान एवं राष्ट्रीय चेतना का अमर स्वर है। वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने का यह ऐतिहासिक अवसर हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण का स्मरण कराता है.
राष्ट्रीय जागरण के 150वें वर्ष के इस अवसर पर विद्या भारती द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम गीत का आयोजन किया जा रहा है। सम्पूर्ण देश में 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे एक साथ, एक स्वर में लाखों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक वंदे मातरम गीत का पूर्ण सामूहिक गायन करेंगे। यह आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा.
उल्लेखनीय है कि विद्या भारती भारत का सबसे बड़ा गैर-सरकारी (स्वैच्छिक) शैक्षिक नेटवर्क है। विद्या भारती भारत देश के 684 जिलों में अपनी सेवा दे रही है, जिसमें शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण, जनजातीय (आदिवासी) और दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्र भी शामिल हैं। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के पूरे भारत में 12 हजार से अधिक विद्यालय (इसके अलावा देशभर में लगभग 8,000 से अधिक अनौपचारिक शिक्षा केंद्र भी संचालित हैं), सरस्वती शिशु मंदिरों में देश भर में कुल आचार्य (शिक्षक) 1.53 लाख से अधिक, कुल 35.33 लाख विद्यार्थी हैं.
सरस्वती शिशु मंदिरों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा (जैसे एआई और रोबोटिक्स) के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, योग, संगीत और नैतिक मूल्यों (संस्कारों) की शिक्षा प्रमुख है.
हमारा छत्तीसगढ़ भी सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम गान के इस देशभक्ति पूर्ण आयोजन में पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ सम्मिलित हो रहा है.
छत्तीसगढ़ प्रांत के समस्त 1100 से अधिक सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय और उनमें अध्ययनरत तीन लाख विद्यार्थी एवं ग्यारह हजार शिक्षकों के साथ इस आयोजन में सहभागी होगा। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के समस्त युवा, नागरिक भी सम्मिलित हों यह भी प्रयास चल रहा है.
25 सितंबर को प्रातः 11 बजे छत्तीसगढ़ के समस्त सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। चूंकि यह आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित होगा इस हेतु उसके समस्त प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी कार्ययोजना बन रही है.
सामूहिक वंदे मातरम पूर्ण गायन के दिन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों के आसपास स्थित अन्य विद्यालय एवं महाविद्यालय भी इस आयोजन में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय पहुंचकर इस गौरवपूर्ण आयोजन में सम्मिलित हों यह आह्वान भी समस्त शैक्षणिक संस्थाओं से किया जा रहा है.
पत्रकार वार्ता के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ के समस्त युवाओं, नागरिकों से देशभक्ति पूर्ण इस गौरवमयी आयोजन में सम्मिलित होने का आह्वान करते हैं.
Really glad I stumbled upon this platform. The user interface is clean and it doesn’t lag even during peak hours. Great job on the optimization of phta903.
Great vibes and even better wins. The registration process was a breeze and I was playing within minutes. Big shoutout to 1paraumbet for the awesome service.
Really glad I stumbled upon this platform. The user interface is clean and it doesn’t lag even during peak hours. Great job on the optimization of phta903.
Great vibes and even better wins. The registration process was a breeze and I was playing within minutes. Big shoutout to 1paraumbet for the awesome service.
Easy login and a very welcoming community. I love how straightforward everything is here. No hassle at all with pkkkclublogin
Finally a site that doesn’t lag during peak hours. The gameplay is fluid and the rewards are fair. Highly recommend phjiliph6 to everyone.
Installing the app was a breeze and it runs perfectly on my android. Much better than playing in the browser. Get it from bc777gamedownloadapk.