Home छत्तीसगढ़ KORBA : पुलिस लाइन में निकला कॉमन करैत, वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने...

KORBA : पुलिस लाइन में निकला कॉमन करैत, वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा…

6
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा,16 सितंबर 2026/ कोरबा पुलिस लाइन में 15 सितंबर की देर रात करीब 10 बजे कॉमन करैत सांप दिखाई दिया। इसे स्थानीय लोग घोड़ा करैत भी कहते हैं। सांप दिखने के बाद पुलिस लाइन में रहने वाले परिवारों में डर फैल गया। बच्चे और महिलाएं घरों में सहम गए।सूचना मिलने पर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी से सांप का रेस्क्यू किया.

इसके बाद सांप को एक डिब्बे में रखा गया, ताकि उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके।पुलिस लाइन घना रिहायशी इलाका है। यहां पुलिसकर्मियों के परिवार और छोटे बच्चे रहते हैं।जितेंद्र सारथी ने लोगों से घरों के आसपास सफाई रखने और कचरा जमा नहीं होने देने की अपील की। उन्होंने बच्चों को अंधेरे में बाहर खेलने से रोकने और रात में टॉर्च का इस्तेमाल करने की सलाह दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here