Home छत्तीसगढ़ हसदेव ताप विद्युत गृह के मुख्य द्वार पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’,...

हसदेव ताप विद्युत गृह के मुख्य द्वार पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

3
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 18 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य पावर जनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया गया। संयंत्र के मुख्य द्वार स्थित संरक्षा भवन में आयोजित कार्यक्रम में कलमीडुग्गू वार्ड की पार्षद राधा बाई महंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यपालक निदेशक एचके सिंह सहित विद्युत संयंत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई.

प्रदेशभर में सेवा, सहयोग, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकार की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के अंतर्गत एक माह तक विभिन्न जनसेवा, जनजागरूकता और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में हसदेव ताप विद्युत गृह में अभियान के पहले दिन ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राधा बाई महंत और कार्यपालक निदेशक एचके सिंह समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके साथ ही संयंत्र के मुख्य द्वार पर कतारबद्ध मिट्टी के दीयों को जलाया गया। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया.

इस अवसर पर पार्षद राधा बाई महंत ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भी है। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए दीप प्रज्ज्वलन की सार्थकता बताई। उन्होंने स्वदेशी अपनाने का आह्वान करते हुए देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

पार्षद महंत ने हसदेव ताप विद्युत गृह के अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को उनकी मेहनत एवं योगदान के लिए बधाई दी और विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम में मुख्य अभियंता पीके जोशी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, आरके पांडे, एके शाह, एसके नायर, एससी पाठक, परियोजना प्रबंधक एसके पंडया और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके कुरनाल ने विशेष रूप से सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समन्वय मुख्य रसायनज्ञ देवेश कुमार दुबे ने किया, जबकि संचालन सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) विकास उईके ने किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here