Home छत्तीसगढ़ खास ख़बर: कोरबा निगम की बड़ी लापरवाही: रामलीला पोस्टर में महापौर संजू...

खास ख़बर: कोरबा निगम की बड़ी लापरवाही: रामलीला पोस्टर में महापौर संजू देवी का चेहरा हुआ ‘मिस-मैच’, लोग बोले- ये मेयर हैं या कोई और?

129
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 15 अक्टूबर 2026/ नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा घंटाघर मैदान में आयोजित पांच दिवसीय भव्य रामलीला और दशहरा मेला के प्रचार पोस्टरों को चिपकाने में इतनी जल्दबाजी की गई जिससे कोरबा निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है, रामलीला के पोस्टर में महापौर संजू देवी का चेहरा ‘मिस-मैच’, हो गया जिसे देख लोग बोले- ये मेयर हैं या कोई और?

दरअसल, अप्पू गार्डन के पास लगे एक बड़े होर्डिंग में महापौर संजू देवी राजपूत की तस्वीर के बेढंगे दिखने के पीछे कोई राजनीतिक विवाद या डिजाइनिंग की गलती नहीं, बल्कि पोस्टर चिपकाने वाले कर्मचारियों की एक मानवीय चूक है. 

 

पोस्टर जॉइंट्स मिलाने में हुई चूक, मेयर का चेहरा दिखा अजीब

स्थानीय नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अप्पू गार्डन के पास लगे इस बड़े होर्डिंग में फ्लैक्स (पोस्टर) को चिपकाते समय दो अलग-अलग हिस्सों को सही तरीके से जोड़ा नहीं जा सका। पोस्टर के हिस्सों को ऊपर-नीचे या गलत एंगल पर चिपका देने की वजह से वहां से गुजरने वाले राहगीरों को महापौर की तस्वीर कटी हुई और काफी अजीब (बेढंगी) दिखाई दे रही है. चूंकि पोस्टर में चेहरा ठीक से संरेखित (Align) नहीं हो पाया, इसलिए पहली नजर में देखने वाले लोग भ्रमित हो रहे थे कि यह तस्वीर शहर की वर्तमान महापौर की ही है या किसी और की.

जल्द सुधार की उम्मीद

रामलीला उत्सव के इस व्यापक प्रचार अभियान में निगम के मैदानी अमले द्वारा की गई इस तरह की जल्दबाजी से शहर के मुख्य मार्ग पर लगा यह पोस्टर अब लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, यह स्पष्ट हो चुका है कि तस्वीर महापौर संजू देवी राजपूत की ही है। उम्मीद की जा रही है कि खबर सामने आने के बाद नगर निगम का प्रचार विभाग अपनी इस तकनीकी और व्यावहारिक गलती को सुधारते हुए अप्पू गार्डन के पास लगे इस फ्लैक्स को दोबारा सही तरीके से व्यवस्थित करवाएगा. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here