Home छत्तीसगढ़ BIG BREAKING :गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर...

BIG BREAKING :गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, डेढ़ लाख छीनकर फरार हुए आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

3
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर,16 अक्टूबर 2026/ राजधानी रायपुर में एक बार फिर लूट की वारदात सामने आई है। विधानसभा थाना क्षेत्र के मोतीनगर में कचना खेल मैदान के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर करीब डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, लूट की यह घटना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे की है। पीड़ित की पहचान पन्नालाल मैकाहा (45) के रूप में हुई है, जो गैस एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए.

घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फिलहाल, आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए पुलिस की टीम प्रयास कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here