Home छत्तीसगढ़ विजयादशमी पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस लाइन में की शस्त्र...

विजयादशमी पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस लाइन में की शस्त्र पूजा

4
0

आकाशवाणी.इन

जांजगीर-चांपा, 20 अक्टूबर 2026/ विजयादशमी के पावन अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को जांजगीर स्थित पुलिस लाइन में SP विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने जिले में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने के साथ ही कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने की कामना की। SP ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता की कामना की.

पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजा कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। पूजा-अर्चना के दौरान पुलिस विभाग की परंपराओं का निर्वहन करते हुए शस्त्रों की विधिवत पूजा की गई। विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। यह परंपरा पुलिस बल के साहस, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प को दर्शाती है.

कार्यक्रम में अतिरिक्त SP जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क, डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार पैकरा, डीएसपी अजाक सतरूपा तारम, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, एसडीओपी चांपा लौकेश बंसल, जिला सेनानी योगिता साहू तथा रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

दशहरा पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस चौकियों में भी शस्त्र पूजा की गई। संबंधित थाना प्रभारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर पुलिस विभाग की इस परंपरा का निर्वहन किया.

विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर पुलिस विभाग ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here