Home एडमिनिस्ट्रेटर जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण 26 से

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण 26 से

6
0

आकाशवाणी.इन

दो बैचों में होगा प्रशिक्षण; चार्ज अधिकारी और संबंधित कर्मचारी होंगे शामिल

कोरबा, 23 अक्टूबर 2026/ जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के कार्यों के लिए चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 26 से 29 अक्टूबर तक दो बैचों में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार, कोरबा में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा.
पहले बैच का प्रशिक्षण 26 और 27 अक्टूबर को होगा। इसमें जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक तथा ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक चार्ज से एक तकनीकी सहायक शामिल होंगे.
दूसरे बैच का प्रशिक्षण 28 और 29 अक्टूबर को निर्धारित है। इसमें नगर पालिक निगम कोरबा के नगर जनगणना अधिकारी, जोन कमिश्नर एवं चार्ज अधिकारी, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी तथा नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक चार्ज से एक जनगणना लिपिक और तकनीकी सहायक भाग लेंगे.
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित तिथि और समय पर प्रशिक्षण में उपस्थित होने कहा गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here