Home एडमिनिस्ट्रेटर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को होगी जारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को होगी जारी

46
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा जिले के 79,138 किसानों के खातों में डीबीटी से पहुंचेगी 15.94 करोड़ रुपये की राशि

कोरबा, 29 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर कोरबा जिले के 79,138 किसानों को 15.94 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी.

योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं। किस्त का लाभ पाने के लिए हितग्राहियों को ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और भूमि संबंधी विवरण अपडेट रखना आवश्यक है। लंबित ई-केवाईसी आधिकारिक पोर्टल या लोक सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से पूरी कराई जा सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here