Home छत्तीसगढ़ अनियंत्रित होकर पलटी बस, मौके पर मची अफरा-तफरी, 30 यात्री थे सवार

अनियंत्रित होकर पलटी बस, मौके पर मची अफरा-तफरी, 30 यात्री थे सवार

19
0

आकाशवाणी.इन

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। हादसे में यात्रियों को हल्की चोटें आई है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पूरा मामला पस्ता थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दूसरे वाहन को साइड देने के दौरान निर्माणाधीन सड़क के किनारे की मिट्टी धंस गई। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई.

बस पलटते ही मौके पर यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी मदद की। क्षेत्र में अर्नव तूफान के प्रभाव से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण निर्माणाधीन सड़क के किनारे की मिट्टी कमजोर होने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here