आकाशवाणी.इन
रायपुर, 31 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी से मुख्य अभियंता राजेश कुमार तिवारी एवं मुख्य अभियंता अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव सहित कुल चार अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। पॉवर कंपनीज के मुख्यालय सेवा भवन में आयोजित समारोह में श्री तिवारी एवं श्री श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह भेंट किया गया.
इस अवसर पर सेवानिवृत श्री तिवारी एवं श्री श्रीवास्तव ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए अपने सेवायात्रा में मिले सहयोग के लिए प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के ईडी(एच.आर) आर.पी.नामदेव, जनरेशन कंपनी के सीई (एच.आर) शशिधर द्विवेदी एवं ट्रांसमिशन कंपनी की सीई (एच.आर) रश्मि वर्मा ने सेवानिवृत्तजनों को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी.









