Home छत्तीसगढ़ दिल्ली की महारैली में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा से...

दिल्ली की महारैली में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस नेता

17
1

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 02 नवम्बर 2026/ इंडिया ब्लॉक के तत्वावधान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 1 नवम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में कोरबा के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी शामिल हुए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में आयोजित इस महारैली में देशभर से विपक्षी दलों के नेताओं, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.

महारैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं तथा निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी आपत्तियां उठाईं। कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की पारदर्शिता एवं मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की.

इस महारैली में कोरबा जिले से भी सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे जिनमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बी.एन. सिंह, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, मनोज चौहान, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, राजेश मानिकपुरी, ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू, पार्षद रवि सिंह चंदेल, सुखसागर निर्मलकर, अमरदास, हरविन्दर सिंह, राकेश पंकज, विवेक श्रीवास, अश्वनी पटेल, पवन यादव, उमेश यादव, पुष्पेन्द्र यादव, अर्जुन यादव, सुखदेव एवं दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं.

कोरबा जिले से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी को पार्टी संगठन की सक्रियता और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता के रूप में देखा जा रहा है। महारैली में शामिल नेताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here