Home छत्तीसगढ़ लकड़ी फोड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में जमकर हुई...

लकड़ी फोड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक की मौत, दो युवक गंभीर

14
0

आकाशवाणी.इन

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में लकड़ी फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। अटल आवास के डी ब्लॉक में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में मयंक ध्रुव नामक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के गोपाल समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का सिम्स अस्पताल में उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार, आग तापने के लिए लकड़ी फोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर जानलेवा हमले किए गए.

इस मारपीट में मयंक ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के गोपाल समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस विवाद के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here