पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
इसी क्रम में दिनांक 16 अप्रैल 2025 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए कुल 69.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की गई। 6 प्रकरणों में 7 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिनमें से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं 1 आरोपी फरार है..