आकाशवाणी.इन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि देश ने हमेशा आतंकवाद का करारा जवाब दिया है और इस बार भी इसका बदला लिया जाएगा। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सऊदी अरब यात्रा को बीच में ही छोड़कर इस मामले पर बैठक की है, जिससे इसकी गंभीरता समझ में आती है.
सीएम साय ने रायपुर के एक कारोबारी की मृत्यु पर भी संवेदना व्यक्त की और कहा कि हम उनके परिवार के साथ हैं और जो भी सहयोग होगा हम वो कर रहे हैं.
https://x.com/AHindinews/status/1914878779153150074







