Home छत्तीसगढ़ CG : शहीद आकाश राव का पार्थिव शरीर घर लाया गया, तिरंगे...

CG : शहीद आकाश राव का पार्थिव शरीर घर लाया गया, तिरंगे में लिपटे पति को गले लगाकर रोती रही पत्नी, सभी की आंखें नम हुई…

7
0

आकाशवाणी.इन

सुकमा के कोंटा में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए हैं। वे मूल रूप से रायपुर के रहने वाले थे, तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर देर शाम घर लाया गया.

इस बीच तमाम पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। उनकी पत्नी और परिजन के साथ सभी की आंखें नम दिखीं.

आकाश राव गिरिपुंजे 42 साल के थे। उनका जन्म रायपुर में 7 फरवरी 1983 को हुआ था। वह रायपुर के रहने वाले थे। 2013 बैच के पुलिस अधिकारी थे। पिता गोविंद राव गिरिपुंजे, माता मंदा गिरिपुंजे, पत्नी स्नेहा गिरिपुंजे, बेटे सिद्धांत गिरिपुंजे और बेटी का नाम पीहू गिरिपुंजे है.

वहीं उनकी तैनाती चंद्रशेखर आजाद पुलिस अकादमी चंदखुरी, रायपुर, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर, मोहला, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद और वर्तमान में सुकमा के कोंटा में रही। वहीं वह IED की चपेट में आकर शहीद हो गए.