Home छत्तीसगढ़ खाद बिना किसानों की मेहनत और लागत पर छाया संकट : प्रतिमा...

खाद बिना किसानों की मेहनत और लागत पर छाया संकट : प्रतिमा सिन्हा

159
0

आकाशवाणी.इन

खाद की किल्लत और कालाबाज़ारी के खिलाफ AAP का धरना प्रदर्शन

कोरबा, 01 सितंबर 2025/ खाद की कालाबाजारी व किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी कोरबा के द्वारा रामपुर विधानसभा के तहत करतला बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया गया साथ ही इस संबंध में मुख्यमंत्री को तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ग्रामीण जग़लाल राठिया अध्यक्ष ने कहा है कि आधा खरीफ सीजन गुजर जाने के बाद भी राज्य में यूरिया की कमी किसानों के लिए चिंताजनक है। इस बार सरकार समय पर डीएपी खाद भी उपलब्ध नहीं करा पायी है। इसी के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा सोमवार 1 सितम्बर 2025 को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि आज जो यूरिया और खाद की कमी हुई है ये साफ तौर पर सरकार की नाकामी बयां कर रही है। कृषि विभाग ने यूरिया और खाद की आपूर्ति के लिए कोई योजना नहीं बनाई थी। प्रदेश के कुछ जगहों पर परेशान किसानों ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की है। लेकिन सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन के लिए किसानों ने करीब 1200 करोड रुपए का कर्ज लेकर धान और अन्य फसलों की बुआई खाद कमी के बावजूद कर दी हैं, लेकिन सही समय पर यूरिया खाद की कमी से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं.

कोरबा लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा ने कहा कि बारिश के इस महत्वपूर्ण समय में यूरिया की अनुपलब्धता से फसल उत्पादन पर असर पड़ने का भी खतरा मंडरा रहा है अब तक किसानों की जरूरत का आधा या उससे भी कम यूरिया मिल पाया है जिससे उनकी मेहनत और लागत पर संकट छाया हुआ है। छत्तीसगढ़ की कृषि विभाग द्वारा सभी जिलों की अधिकतर सहकारी समितियां में यूरिया का पर्याप्त भंडारण नहीं किया जा सका। इसलिए आज किसानों को 266 रूपये में मिलने वाला यूरिया 1200 में लेना पड़ रहा है और पहले 1350 रुपए प्रति बैग वाली डीएपी को 2200 रूपये में निजी विक्रेताओं से मजबूरी में खरीदना पड़ा था। यूरिया की किल्लत और कालाबाज़ारी से राज्य के किसान परेशान हैं. किसानो के साथ छल आप पार्टी कभी बर्दास्त नही करेगी.
प्रदर्शनकारियों ने कहा हर मुश्किल घडी मे पार्टी अन्दाताओं के साथ खड़ी है.
इस मौके पर कोरबा लोकसभा सचिव शत्रुघन साहू, जिला कोषाध्यक्ष सोमराज, वामन वरोकर, संतोष कुमार ग़बेल गुरुवार सिंह गबेल ,सत्यनारायण रतिया सुरेंद्र कुमार राठिया शाहिद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here