Home छत्तीसगढ़ दाना देने गए मालिक को मृत मिली मुर्गियाँ, फिर अजगर…

दाना देने गए मालिक को मृत मिली मुर्गियाँ, फिर अजगर…

76
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 02 सितंबर 2025/ कोरबा मे मुर्गियों को दाना देने गए तो देखा कि एक विशालकाय अजगर ही मुर्गियों को अपना दाना खाना बना रहा है, मकान मालिक ने इस घटना की सूचना तत्काल रेस्क्यू टीम को दी जिसे बाद अजगर का रेशक्यु किया गया.

 

मामला पोड़ीबाहर का है जहाँ में अली अपने पूरे परिवार के साथ निवास करता है, उन्होंने अपने घर मे मुर्गियाँ पाल रखी हैं, रात को जब मुर्गियों को दाना देने गए तो एक मुर्गी मरी हुई मिली जबकि दो मुर्गी और गिनती में कम मिली, नज़र घुमाकर देखा तो एक किनारे मेंला विशाल काय अजगर कुंडली मारकर बैठा था, अजगर को देखते ही इस बात को समझते देर नहीं लगी कि अजगर ने ही दो मुर्गियों को निगल लिया है और एक मुर्गी को कुंडली मार कर मार दिया होगा। ऐसे किसी दृश्य देख कर लोग सांप को मारना ही बेहतर समझते हैं, पर अब ऐसा नही होता लोग जागरूक हो गए हैं, लोगों में सांपों के प्रति प्रेम, वन्य जीवों के प्रति दया का भाव होने के कारण लोग मारने के बजाए रेस्क्यू कर के दूर छोड़ देना ज्यादा सही मानते हैं।  अली ने इसकी जानकारी तत्काल कोरबा जिले के वन्य जीव प्रेमी जितेंद्र सारथी को दिया फिर कुछ ही देर में जितेंद्र सारथी घटना स्थल पर पहुंच कर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यु कर थैले में डाला जिसके बाद घर वालों ने चैन की सांस ली. जिसे बाद अजगर को सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया.

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here